नैनीताल- जिंदगी में कब क्या हो जाए, कौन सा पल आखिरी हो, कब खुशियां गम में तब्दील होने वाली हों, कहा नहीं जा सकता। इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। नैनीताल में एक पर्यटक की होटल की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई है। वह अपने दोस्तों के साथ बाराबंकी से नैनीताल घूमने आया हुआ था।
बता दें कि बाराबंकी के राजापुर का रहने वाला 26 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को नैनीताल आया था। नीरज के साथ उसके चार दोस्त भी सरोवर नगर घूमने आए थे। दोस्तों की मानें तो वह होटल में ठहरे थे। रात के वक्त नीरज ने ज्यादा शराब पी रखी थी।

जब वह खाना खाने के लिए होटल से नीचे आए तो नीरज बालकनी में बैठा था। तभी वह वहां से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सभी दोस्त दो दिन का प्लान बनाकर नैनीताल आए थे।
पुलिस ने स्वजनों को सूचित कर दिया था। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया हुआ था। गौरतलब है कि नीरज की मौत दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
