नैनीताल- गुलदार ने इस परिवार की नींद हराम की, पहले कुत्ता अब बिल्ली मारने पहुचा गुलदार, देखिए CCTV

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में एक गुलदार निरंतर एक घर मे घुसकर, घर की पालतू जानवरों को ले जाने का प्रयत्न करता सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है । परिजनों ने टी.वी.में देखने के बाद खिड़की से असफल भागते गुलदार को देखा । नैनीताल के तल्लीताल में चिड़ियाघर के समीप बने एक घर में बार बार गुलदार आ रहा है । गुलदार एक है या अनेक, इसका तो पता नहीं चल सका है, लेकिन कैमरे में गुलदार बार बार कैद हो रहा है । बीती 19 जुलाई की रात, घर में कुत्तों के पीछे घुसे गुलदार ने तपिशा अधिकारी के आगे ही उसके कुत्ते को दबोचा और ले गया था । आज उसी तरह गुलदार ने घर की बिल्ली को मारने का असफल प्रयास किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी

हल्द्वानी- कोरोना की दहशत बरकरार, अब ये इलाके कोरोना के टारगेट, 97 नए मामले

शनिवार रात दस बजे घर से सदस्य टी.वी.देख रहे थे, अचानक बिल्ली के चिल्लाने की आवाज आई तो सी.सी.टी.वी.कैमरे की स्क्रीन पर नजर गई । एक वयस्क गुलदार घर की छत से ताक लगाकर बिल्ली पर झपटा और नाकाम होने पर नाले की तरफ भाग गया । इसके बाद गुलदार नाले से ऊपर आकर दोबारा बिल्ली पर झपटा और दोबारा अपनी मौसी के हाथों असफल हो गया । यह वही जगह है जहां 19 जुलाई की रात गुलदार कुत्ते को ले जाते, कैमरे में कैद हो गया था । गुलदार के निशाने पर इस बार कुत्ते की जगह उसकी मौसी यानी बिल्ली थी । दूसरी बार गुलदार का सामना बिल्ली से हुआ लेकिन बन्द घर के अंदर से कुत्तों के भोंकने और मालिक के हल्ला मचाने के बाद गुलदार नाले की तरफ लौट गया । परिवार अब दहशत में है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित

BREAKING NEWS- राज्य में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, 483 नए मामले, आंकड़ा 14566, देखिए अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें