Nainital News- नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्य की पहल से भीमताल विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में कई सड़कों का शिलान्यास किया गया इसके साथ ही ग्रामीण इलाके में पानी की किल्लत को देखते हुए पेयजल योजना का भी शिलान्यास हुआ इस मौके पर विधायक संजीव आर्य ने स्थानी ग्रामीणों को बधाई व साधुवाद दिया साथ ही कार्यदाई संस्थाओं को जल्द से जल्द सड़क, पुलिया, मार्ग और पेयजल योजना को पूरा करने के निर्देश दिए।
भीमताल विकासखंड के सीमांत छेत्र मौना बाना में स्वीकृत 65 लाख 51 हजार की निम्न योजनाओं का शिलान्यास किया ।
1 -नाईसीला के बाना में, माता मरियम ग्रेटो से पुलिया की ओर, सीसी मार्ग हेतु, स्वीकृत धनराशि रुपया 3 लाख 33हजार।
2- बाना में माता मरियम ग्रेटो से कब्रिस्तान की ओर सीसी मार्ग निर्माण हेतु , स्वीकृत धनराशि, रुपया 4 लाख 70 हजार।
3- बाना में मुन्ना थॉमस के घर से मोहन जेम्स के घर तक दीवार एवं सीसी मार्ग निर्माण हेतु धनराशि
रुपया 5 लाख 41 हजार।
4- बाना में मुन्ना थॉमस के घर से, श्री जीवन जॉर्ज के घर एवं जेम्स के घर तक पुलिया तथा सीसी मार्ग निर्माण हेतु, स्वीकृत धनराशि रुपया 5 लाख 57 हजार।
5- मोना जाने वाले मुख्य मार्ग मे बसानी गधेरे में रपटा निर्माण हेतु स्वीकृत धनराश रुपया 6 लाख 51 हजार ।
6- मोना स्थित ट्रांसफार्मर से टॉमस के घर तक सीसी मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृत धनराशि रुपया 8 लाख 45 हजार ।
7-मोना अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में नई पेयजल लाइन तथा 20 किलो लीटर क्षमता के आरसीसी जलाशय निर्माण हेतु स्वीकृत धनराशि रुपया18 लाख 32 हजार ।
8- बाना में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु, नई पाइप लाइन एवं 20 किलो
लीटर क्षमता के आरसीसी जलाशय के निर्माण हेतु स्वीकृत धनराशि रुपया 13 लाख 53 हजार ।
इस अवसर पर प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लेखा भट्ट,जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी नैनीताल हरीश भट्ट, चर्च के फादर श्री रवि कुमार ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश उप्रेती ,प्रदीप मारकुश ,विनय मार्टिन, एडवोकेट रवी बिष्ट, पूर्व प्रधान मथुरा दत्त ,सुरेश चंद्र एवं अधिशासी अभियंता पी एम जे एस वाय ,अधिशासी अभियंता, जल संस्थान नैनीताल, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

