Haldwani News- लोकगाायिका बबीता देवी की आवाज आज लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। अभिनय से उत्तराखंड के संगीत जगत में कदम रखने वाली लोकगायिका बबीता देवी का गीत बूबू टनाटन इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। आप भी एक बार इस गीत को सुनकर अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं पायेंगे। लोकगायिका बबीता देवी का यह गीत उनके चैनल कुमाऊं की कला (केकेके) से रिलीज हुआ है। इस गीत में उनका साथ दिया है लोकगायक शेर सिंह महर ने। इससे पहलेे लोकगायिका बबीता देवी कई सुपरहिट गीत दे चुकी है।
लोकगायिका बबीता देवी ने बताया कि उनके इस गीत को लोग बहुत पंसद कर रहे है। वह लंबे समय उत्तराखंड से संगीत जगत से जुड़ी है। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह कुछ नया करने की सोचती है। बुबु टनाटन पहाड़ में बढ़ते नशे पर आधारित है। किस तरह पहाड़ शराब में लगातार डूब रहा है। शराब से परिवार के लोगों की क्या हालत हो जाती है, इसी को इस गीत के माध्यम से व्यक्त किया है।

बता दें कि लोकगायिका बबीता देवी कई कुमाऊंनी फिल्मों और गीतों में अभिनय कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने लोकगायकी में कदम रखा जिसमें उन्हें सफलता मिली। कुमाऊंनी गीतों के अलावा बबीता देवी ने जिस चीज से सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है वो है न्योली। न्योली कुमाऊं के संगीत की जान है। बबीता देेवी ने कई न्योली में अपनी सुंदर आवाज दी है। संगीत के इस लंबे सफर में लोकगायिका बबीता देवी कई सुपरहिट गीत गा चुकी है। जल्द उनके कई और गीत रिलीज होने वाले है। एक बार आप भी सुनिये आमा हैगे दुुबलि-पतली-बुबु टनाटन…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 
