नैनीताल- किलबरी रोड में शनिवार रात एक मारुति आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । देररात हुए इस हादसे में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को रैस्क्यू कर पुलिस के साथ अस्पताल भिजवाया ।
शनिवार देर रात एक मारुति आल्टो कार संख्या यू.के.04 एच 7075 के धूपकोठी के समीप खाई में गिरने की सूचना के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया । घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने कार से दो लोगों को निकाला जो नशे की हालत में थे । बताया जा रहा है कि नैनीताल के हंस निवास के रहने वाले 28 वर्षीय दिनेश और 42 वर्षीय सुरेंद्र किलबरी मार्ग से पॉलिटेक्निक की तरफ जा रहे थे । अचानक रात आठ बजे कार अनियंत्रित होकर 100 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई । घटना की आवाज से सतर्क हुए लोगों ने कार से घायलों को निकाला और पुलिस को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने घायलों को स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल के चिकित्सक डॉ.कासिम खान का कहना है कि दोनों घायल नशे की हालत में थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

