नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शिवालिक एलीफैंट रिज़र्व को डी-नोटिफ़ाई करने के सरकार के दूसरे बड़े कदम पर भी रोक लगा दी है । याचिकाकर्ता रीनू पौल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की खंडपीठ ने कड़ा रुख अख्तियार किया । याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिजय नेगी के अनुसार, सरकार के 24 नवम्बर 2020 को जारी शासनादेश में शिवालिक एलीफैंट रिज़र्व को इस श्रेणी से हटा दिया(डी-नोटिफाई)गया था । इसको आधार मानते हुए जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसपर खंडपीठ ने 8 जनवरी 2021 को रोक लगा दी थी ।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- 16 जनवरी से ऐसे लगेगी कोरोना की वैक्सीन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताई यह काम की बात
राज्य सरकार ने महामहिम राज्यपाल की ओर से हस्ताक्षर होने के साथ ही, उच्च न्यायालय के 8 जनवरी के आदेश के दिन ही शासनादेश जारी कर शिवालिक एलीफैंट रिज़र्व को डी-नोटिफ़ाई कर दिया । इसके खिलाफ, याचिकाकर्ता रीनू पौल ने उच्च न्यायालय में शीघ्र सुनवाई के लिए शनिवार एवं रविवार को प्रार्थना की। उच्च न्यायालय ने इस प्रकरण को सोमवार को सुनने के बाद, तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है । सरकार की तरफ से पैरवी महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा जिसे सुनने के बाद न्यायालय ने अग्रिम आदेशों तक राज्यपाल के हस्ताक्षरों वाले शासनादेश पर भी रोक लगा दी है ।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- कोरोना की टेंशन के बीच एक और डर, राज्य में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, हाई एलर्ट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
