नैनीताल – अक्सर प्यार के खातिर लोग अब अपनी जीवन लीला का भी अंत कर दे रहे हैं, दरसअल एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला नैनीताल जिले के भीमताल से आया है। जहां एक युवक ने लड़की द्वारा नए बॉयफ्रेंड बनाने के चक्कर में अपने हाथ की नस काट कर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहे छात्र का शव आज शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि मेहरागांव में नीला सिंह के पीजी में मानस जोशी (23) पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी लोहाघाट रहता था। मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपने बाये हाथ की नस काट रहा था। जिस पर हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। लेकिन मानस बाथरूम के एकजोस फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।
थानाध्यक्ष ने जगदीप नेगी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
