- 4 प्राईवेट बसो सहित परिवहन विभाग द्वारा 75 वाहनों के चालान एवं 01 बस सीज
नैनीताल – परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित कुल 75 के वाहनों के चालान किये गये तथा 01 प्राईवेट बस को सीज किया गया। परिवहन विभाग के इन्टरसेप्टर वाहन एवं टास्कफोर्स को यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में 22.05.2024 को विभिन्न प्रकार के वाहनों के अलग-अलग अभियोगों में चालान किये गये हैं, जिनमें 4 प्राईवेट बसों को भी चालान किया गया है। तीव्र गति से दौड़ रहे 20 ओवरस्पीड वाहनों के चालान करने के साथ-साथ उनके लाईसेन्स के विरूद्ध भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
जनपद चम्पावत के गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में दिनांक 23.05.2024 को लगने वाले जोड़ मेले के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती रश्मि भट्ट द्वारा हल्द्वानी-खनस्यू-पतलोट-मिडार रीठा साहिब मार्ग में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये ओवरलोड, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स में 12 वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन दलों को नियम विरुद्ध संचालित प्राईवेट बसों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना
उत्तराखंड : पूर्णागिरि मेले का आगाज़, सीएम धामी ने की पूजा
उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

