Nainital News- उत्तराखंड में नैनीताल के रूसी गांव क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है । यहां एक कार सवार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भी सकुशल बच गया । “जाको राखे साइयां मार सके न कोई” ये कहावत यहां चरितार्थ हो गयी ।
नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में रूसी गांव के ऊपर एक कार गहरी खाई में गिर गई । कार संख्या यू.के.04 ए ई 6203 में पूर्व सभासद दीप नारायण एकेले मौजूद थे । क्षेत्रवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दीप कार के साथ लगभग एक सौ पचास मीटर(लगभग 475 फ़ीट)गहरी खाई में गिर गए । गहरी खाई में गिरकर कार के परखच्चे उड़ गए ।
दीप कार में फंस गए, क्षेत्रवासियों ने आवाज सुनकर कार में फंसे दीप को बमुश्किल बाहर निकाला । पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस के जवानों और क्षेत्रवासी दीप को मुख्य मार्ग तक लाए । दीप को निजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देकर घर भेज दिया गया । दीप ने बताया कि जब वो हल्द्वानी मार्ग में नैनीताल की तरफ आ रहे थे तो अचानक एक मोटर साइकिल चालक रॉंग साइड आ गया ।
उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क से बाहर बिना पैराफिट वाले स्थान से खाई में गिर गई । गाड़ी के साथ वो भी नीचे चले गए । ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया । अभी वो ठीक हैं हालांकि उनके शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द हो रहा है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 
