Nainital News:इन दिनों नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नैनीताल पूरा फुल है। ऐसे में कई हादसे भी हो रहे है। ऐसा ही एक घटना हरियाणा से आए दंपती के साथ हुई। बुजुर्ग दंपती ने मंगलवार की रात शादी की सालगिरह मनाई। सुबह पति की मौत हो गई। इसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा निवासी कन्हैया लाल उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी और परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। दिनभर वह नैनीताल घूमे। रात को उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। फिर खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। जब सुबह उनकी पत्नी की आंख खुली तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पाया।
आनन फानन में परिजन और होटल के कर्मचारी उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह कन्हैया हार्ट के मरीज थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से मौत हुए होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौप दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

