उत्तराखंड के भवाली में अवैध निर्माण की दीवार गिरने से घर में सो रहे स्वर्गीय सेवानिवृत्त जर्नल ए.जे.एस.भल्ला की पत्नी प्रीति भल्ला और उनके भाई दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बमुश्किल खिड़की तोड़कर बाहर निकाला । प्रीति भल्ला को गंभीर चोट के चलते उपचार के लिए तत्काल भवाली अस्पताल ले जाया गया है ।
यह भी पढ़ें 👉INDIAN RAILWAY RECRUITMENT: रेलवे ने निकाली 3591 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू हो जाने रहे आवेदन
नैनीताल शहर से 11 किलोमीटर दूर भवाली के नगारी गांव में अपना मकान बनाकर रह रहे स्वर्गीय सेवानिवृत्त जर्नल ए.जे.एस.भल्ला की उनकी पत्नी प्रीति और उनके भाई बुधवार रात अपने मकान में सुकून से सोए हुए थे । गुरुवार सवेरे उनके मकान के पीछे चल रहे अवैध निर्माण की रिटेनिंग वाल और निर्माण का एक हिस्सा टूटकर बैडरूम में घुस गया । इससे दोनों भाई बहन अंदर ही फंस गए ।
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- कोरोना कर्फ्यू का दिखने लगा असर, STH में 126 ऑक्सीजन बेड खाली
चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और मकान के केअर टेकर भागकर कमरे में पहुंचे तो बैडरूम के दरवाजे मलुवे से बंद हो चुके थे । लोगों ने लोहे की सरिया और सब्बल आदि से खिड़की तोड़कर जर्नल भल्ला की पत्नी को बमुश्किल बाहर निकाला । प्रीति की हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल भवाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । बताया जा रहा है कि स्वर्गीय जर्नल भल्ला के मकान के ठीक पीछे एक अवैध निर्माण चल रहा है । रात हुई तेज बरसात से अवैध रूप से बनाई गई दीवार भरभराकर गिर गई, जो सीधे स्वर्गीय जर्नल भल्ला के बेडरूम में जा घुसी ।
लगभग दस फ़ीट ऊंची और तीन फीट चौड़ी इस दीवार ने मकान को खासा नुकसान पहुंचाया है । भूस्खलन की चपेट में आए भल्ला परिवार को स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला । प्रीति भल्ला का भवाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि उनके भाई मामूली रूप से घायल हुए हैं । स्थानीय लोग अब झील विकास प्राधिकरण से अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें 👉नैनीताल-(बड़ी खबर) वैक्सीनेशन को लेकर हाईकोर्ट ने लिया स्वत संज्ञान दिए यह निर्देश
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- कुमाऊं के ब्लैक फंगस के पहले संदिग्ध मरीज की मौत, इस अस्पताल में तोड़ा दम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
