नैनीताल: उत्तराखंड में कैंची मंदिर का विश्व विख्यात भंडारा इस वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकेगा । मंदिर के व्यवस्थापक विनोद जोशी ने बताया कि भक्त अपने घरों में रहकर प्रशाद बनाएं और उसे आपस में बांटकर प्रशाद ग्रहण करें । नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर, अल्मोड़ा मोटर मार्ग में बने कैंची आश्रम की बहुत मान्यता है । यहां बाबा नीब करौरी महाराज के चमत्कारों के बाद अबतक भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं । यहां हर वर्ष देश दुनिया से भक्त दर्शनों के लिए पहुंचते हैं । मंदिर के विदेशी भक्तों की भक्ति के बाद महाराज से आकर्षित होकर एप्पल और फेसबुक के मालिक भी यहां के दीवाने हो गए थे । कई हॉलीवुड एक्टर भी इस मंदिर के अनुयायी बन गए ।
आज कैंची धाम के व्यवस्थापक विनोद जोशी ने नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर पहुंचकर मीडिया से कहा कि इस वर्ष भी भंडार होना नामुमकिन हो गया है । उन्होंने कहा कि मई माह से जून प्रथम सप्ताह तक सभी व्यवस्थाएं हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए कोई भी तैयारी नहीं हो सकी है । इस कारण इस वर्ष मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कई जगहों से विभिन्न भक्तों की आश्रम आने की इच्छा है, लेकिन मंदिर में मेले और भंडारे को माना कर दिया गया है । व्यवस्थापक ने कहा कि मंदिर और महाराज के भक्तों को साफ संदेश दे दिया गया है कि बीते वर्ष की भांति ही घर में रहकर प्रशाद बनाएं और आपस में उसे वितरित करें ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: लंबित फाइलों पर आयुक्त का सख्त रुख, तय समय में निपटारा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) 11 IAS और IFS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड: भवाली पॉक्सो प्रकरण के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में वन्यजीवों को लेकर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड : जेल में बंद युवक की मौत के बाद मचा बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सिक्किम टनल हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर की मौत, गांव में पसरा मातम
उत्तराखंड में 40 हजार की डील पड़ गई भारी, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा अधिकारी
टिहरी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! मेडिकल कॉलेज को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी 
