नैनीताल: आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों के साथ पुलिस, वन,परिवहन,सड़क निर्माण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर बिना अनुमति के व्यवसायिक विज्ञापन संबंधित होर्डिंग्स आदि लगाई गई हैं जो सडक सुरक्षा की दृष्टि से हानिकारक है,इनसे वाहन दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है,उन्होंने निरीक्षण करते हुए इन्हें तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।*
इसके साथ ही आयुक्त कुमाऊँ ने हल्द्वानी-नैनीताल एवं हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर बिना अनुमति के व्यवसायिक विज्ञापन बहुतायत संख्या में पाये जाने पर भी कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े और चमकदार व्यावसायिक विज्ञापन से संबंधित लगाई गई होर्डिंग्स आदि, चालकों का ध्यान भटकाते हैं जिससे वाहन दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है जो सडक सुरक्षा के लिए हानिकारक भी है इससे यातायात नियमों का उल्लंघन भी होता है। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्गां पर व्यवसायिक विज्ञापनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने व्यवसायिक विज्ञापन जो बिना अनुमति के लगे हैं उन्हें एक सप्ताह के भीतर हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

