उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विधायक अमनमणि त्रिपाठी और नौ अन्य को लॉकडाउन के दौरान बद्रीनाथ व केदारनाथ जाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार के स्पेशल पास के खिलाफ दायर जनहित याचिका में विधायक अमनमणि व साथी, पौड़ी, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर सरकार से तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है । न्यायधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खण्डपीठत ने देहरादून निवासी याचिकाकर्ता उमेश शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई की । उमेश ने इनके अलावा डी.जी.पी., प्रिंसिपल सेकेट्री, सी.बी.आई.और सचिव ओम प्रकाश को भी पक्षकार बनाया है।
लालकुआं- नैनीताल जिले के प्रवासियों के रोजगार के लिए सरकार ने लॉन्च की महत्वपूर्ण योजना: मुकेश बोरा
मामले के अनुसार याची ने न्यायालय से कहा कि उत्तराखंड शासन में अपर सचिव के पद पर तैनात ओम प्रकाश की तरफ से विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत कुल 10 लोगों को यू.पी.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के पितृ कर्म हेतु बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम जाने के लिये विशेष पास जारी कर उनको जाने की अनुमति प्रदान की थी । इसके बाद मामले ने तूल पकड़ ली और उन्हें रुद्रप्रयाग में पुलिस ने थाम लिया। याचिकर्ता ने यह भी कहा है कि इस वक्त देश मे लॉकडाउन चल रहा है और केंद्र सरकार ने सभी राज्यो को सख्ती से पालन कराने का आदेश भी दिया है, इसके बावजूद उत्तराखंड सरकार की तरफ से इनको पास जारी करना गलत है । सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन किया है, इसलिए पूरे मामले की सी.बी.आई.जांच कराई जाय।
खण्डपीठ ने मामले को सुनते हुए विधायक अमनमणि और उनके साथी, पौड़ी, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर सरकार से तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है । खण्डपीठ ने सरकार से पूछा है की आंखिर किन परिस्तिथियों में इनको स्पेशल पास जारी किया गया, जबकि भारत सरकार की तरफ से राज्यो को लॉकडाउन का पूर्ण पालन कराने को कहा गया था ?
उत्तराखंड- यहां संकट मोचन हनुमान कोरोना संकट के समय लोगों को दे रहे हैं यह शिक्षा (देखें वीडियो)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “नैनीताल- (बड़ी खबर) हाईकोर्ट ने अपर सचिव ओम प्रकाश सहित पौड़ी, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग के DM को जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला”
Comments are closed.



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को इस उत्तम कार्य के बदले पारितोषिक के रूप मैं , टिहरी ट्रांसफर मिल चुका हैं ।पहले इस मामले की जांच होनी चाहिए।