CORONA INSTCTIONAN BY HANUMAN JI

उत्तराखंड- यहां संकट मोचन हनुमान कोरोना संकट के समय लोगों को दे रहे हैं यह शिक्षा (देखें वीडियो)

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हल्द्वानी के राजीव सुयाल भगवान हनुमान का वेश धारण कर शहर में घूमते हैं. इस दौरान राजीव न सिर्फ लोगों को जागरूक करते हैं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को मास्क भी वितरित करते हैं, ताकि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके,सुयाल बजूनिया ग्राम सभा के वार्ड सदस्य भी हैं. रामलीला में अभिनय भी करते हैं. सुयाल ने बताया कि मंगलवार भगवान हनुमान का दिन माना जाता है.

उत्तराखंड- क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे एक और युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..

हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है. इसीलिए वे कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए हनुमान का वेश धारण कर सड़कों पर घूम रहे हैं. लोगों को मास्क भी वितरित कर रहे हैं.सुयाल शहर के सभी चौक-चौराहों पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की अपील भी करते हैं. इसके अलावा वे थानों, कोतवाली और पुलिस चौकी में जाकर भी लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी

CORONA UPDATE- इस पहाड़ी कस्बे में कोरोना के 12 मामले, टेंशन में लोग, बाजार और टैक्सी बन्द

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें