उत्तराखण्ड के विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में आज आरती और प्रसाद वितरण के साथ ही स्थापना दिवस शुरू हो गया है। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच बाबा के भक्तों में जोश दिखाई दिया। शनिवार शाम से ही कैचीधाम में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लंबी-लंबी कतरो मैं भक्तजन अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा के जयकारे लगाते दिखे। मंदिर प्रबंधन ने ब्रह्म मूर्त में बाबा को भोग अर्पित कर दर्शनों के लिए खोल दिया।
नैनीताल शहर से 18 कोलोमेटर दूर शिप्रा नदी से लगी हुई वैली में बसे कैंची मंदिर की वर्ष 1965 में स्थापना के बाद से ही भंडारे का आयोजन होते आ रहा है। हनुमान अवतार कहे जाने वाले चमत्कारी नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद से पिछले कुछ वर्षों से भंडारे का अस्तित्व लगातार विशाल होते जा रहा है। देश विदेश के भक्त स्थापना के रोज यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और भंडारा पाते हैं। इस बीच लाखों लोग दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस वर्ष, स्थापना दिवस से पूर्व बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं में विशेष ध्यान दिया है। मंदिर दर्शन को जा रहे भक्त पार्किंग स्थल में वाहन पार्क कर सटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम मंदिर पाहुँच रहे हैं। मंदिरों में मालपुआ और सब्जी का भोग चढ़ाया गया जिसे बाद में श्रद्धालु को वितरित किया गया।
मंदिर प्रबंधन की तरफ से भी प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई और भक्तों को निश्चित समय से मंदिर में प्रवेश करने दिया गया।
स्थापना दिवस के मौके पर जिले के कप्तान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मेले की मॉनिटरिंग कर रहें है। श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। ताकी बाबा के भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। मौके पर SSP मीणा ने बताया कि इस भव्य मेले के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन बीते एक माह से तैयारी में जुटा था। आज सभी व्यवस्थाएं सुचारू चल रही है। दूरदराज के क्षेत्र से और देशभर से आ रहे श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
