नैनीताल समेत इन जिलों में आज गर्जन के साथ बरसेंगे बादल,भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड केपहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही पूर्वानुमान के विपरीत मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में अभी समय लग रहा है। अगले एक सप्ताह में मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरारहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में भी कभी-कभी हल्की से मध्यम दौर की बारिश होने से गर्मी से फ़ौरी राहत मिल रही है लेकिन उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है।
वही उत्तराखंड में फिलहाल मानसून के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि इस बार मानसून के जल्द आने की संभावना थी लेकिन इस बार मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में समय लग रहा है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के उत्तराखंड पहुंचने का सामान्य समय 20 जून के आसपास का है और अगले एक सप्ताह में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते जारी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून इस बार केरल में 24 मई को ही दस्तक दे चुका है जबकि आमतौर पर इसका समय 1 जून का होता है।
जिस तरह से केरल में मानसून जल्द पहुंच गया उसको देखते हुए उत्तराखंड में भी 14 जून तक मानसून के आने की संभावना थी लेकिन फिलहाल इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अभी इसमें एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
अगले कुछ दिन में मानसून के बंगाल और बिहार पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद उत्तराखंड में मानसून की दस्तक होगी। उत्तराखंड में इन दिनों दक्षिणी पूर्वी हवाएं सक्रिय है और अधिकतर हिस्सों में फ्री मानसून की बारिश होने से गर्मी से भी कभी-कभी राहत मिल रही है लेकिन मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं ।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग 
