सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा
*SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्यवाही की शुरू*नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने पर वाहन स्वामी पर तल्लीताल पुलिस ने की कार्यवाही, एफआईआर पंजीकृत
ADVERTISEMENTS

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश* दिए गए हैं।
इन निर्देशों के *अनुपालन में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम /यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में तल्लीताल थानाध्यक्ष श्री रमेश बोरा* मय पुलिस टीम *डांट चौराहे पर चैकिंग के दौरान 02 नाबालिग बच्चे एक टैक्सी स्कूटी पर सवार होकर* मल्लीताल की ओर जा रहे थे। दोनों ने अपनी उम्र 16-16 वर्ष बताई और बताया कि वे इंटर के छात्र हैं।
*स्कूटी को ₹500 प्रतिदिन किराए पर* लिया था। *वाहन सीज* किया गया और *₹36,000 का चालान न्यायालय* में किया गया।
*वाहन स्वामी, कुनाल रैशवाल पुत्र मोहन राम* निवासी बिरला विद्या मंदिर के पास मल्लीताल द्वारा *नाबालिग को वाहन चलाने देने पर इसके विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत एफआईआर पंजीकृत* की गई है। SSP नैनीताल की अपील
सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।
ADVERTISEMENTS


यह भी पढ़ें 👉 देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
