भीमताल स्थित “द पाम रिजॉर्ट” में शोर शराबा हुडदंग मचाने वाले 27 लोगों के किए चालान, रिजॉर्ट मैनेजर और कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाही
“द पाम रिजॉर्ट ” भीमताल में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा पुनः साउंड बजाकर काफी शोर शराबा/उत्पाद मचाकर रिसॉर्ट के आस पास आवासीय परिवारों तथा वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में खलल डाला जा रहा है। जिस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दिनांक 05.03.2025 की रात्रि में उक्त रिजॉर्ट में दबिश देने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस ओ जी व अन्य की एक संयुक्त टीम गठित की गई। श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर तत्काल कार्यवाही करते हुए “द पॉम रिजॉर्ट” भीमताल में रात्रि में दबिश दी गई। दबिश के दौरान रिजॉर्ट में ओम साईं कैमिकल कम्पनी मेरठ (उ०प्र०) द्वारा आयोजित एक समारोह में मौके पर कुल 32 व्यक्ति (26पुरुष,06 महिलाएं) मौजूद पाए गए । जहां पर साउंड बजाकर काफी शोर शराबा मचाया जा रहा था। जिस पर श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा रिजॉर्ट में शोर शराबा कर उत्पात मचाने वाले कुल 26 व्यक्तियों के मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 250/- रुo प्रत्येक के नगद चालान कर कुल 6,500/- रुo संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपया का चलान भी किया गया।
रिजॉर्ट में मौजूद उपरोक्त सभी को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो अन्यथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
नैनीताल पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 
