गौलापार चोरगलिया में श्रीमती अनीता बेलवाल का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता
हल्द्वानी (गौलापार चोरगलिया): आमखेड़ा चोरगलिया जिला पंचायत सदस्य पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल ने मंगलवार को पश्चिमी खेड़ा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें उनके के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रीमती बेलवाल ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं और अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र का विकास तिगुनी गति से किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।
डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में विकास की अपेक्षाएं भी साझा कीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
