- शैमफोर्ड स्कूल में एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग के लिए भर्ती आयोजित
शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को एनसीसी सीनयर डिवीजन/विंग सत्र 2025-26 में नामांकन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस क्रम में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेवा मेडल) की अगुवाई में नायब सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार इंदर सिंह एवं ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट पान सिंह एवं सी0टी0ओ0 महेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, पार्शियल कर्लअप, शटल रन के साथ शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। सीनियर डिवीजन में एनसीसी लेने के लिए छात्रों में खासा उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण के बाद सीनयर डिवीजन/विंग के लिए 25 कैडेट्स का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 

