हल्द्वानी/नैनीताल: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने माघ मेला के दौरान काठगोदाम से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।
सांसद भट्ट ने पत्र में कहा कि क्षेत्रीय जनता की ओर से काठगोदाम से प्रयागराज हेतु स्पेशल ट्रेन की मांग लंबे समय से उठ रही है। माघ मेला एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है…जिसमें देशभर से श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं। इस दौरान काठगोदाम से भी बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज की यात्रा करना चाहते हैं।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि माघ महीने के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को सुविधा के साथ-साथ यात्रा सुरक्षित और सुगम भी होगी। उन्होंने रेल मंत्री से इस स्पेशल ट्रेन के संचालन को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली में हुड़दंग नहीं चलेगा: कुमाऊं में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय के होनहार आर्यन का सैनिक स्कूल के लिए चयन
उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान
अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
उत्तराखंड: यहाँ हुआ पास दर्दनाक हादसा, सहारनपुर निवासी युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा
उत्तराखंड : हल्द्वानी को 132 करोड़ की सीएम धामी ने दी सौगात !
3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल
उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास 

