देहरादून :उत्तराखंड में मानसून इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने ऐसी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून सामान्यतः 20 जून तक पहुंचता है। मानसून से पहले अच्छी बारिश प्रदेशभर में हुई है। बिहार के कुछ हिस्सों में मानूसन पहुंचा है। उत्तर प्रदेश में अगले एक से दो दिन में मानसून की दस्तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके बाद उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा।
- देहरादून में मौसम शुष्क, अधिकतम तापमान बढ़ा
दून में कई इलाकों में बूंदाबांदी के बीच मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही। इससे तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में 34.5, मुक्तेश्वर में 23, नई टिहरी में 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- प्रदेश में 23 जून तक बारिश के आसार
उत्तराखंड में 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाएं भी चल सकती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय के होनहार आर्यन का सैनिक स्कूल के लिए चयन
उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान
अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
उत्तराखंड: यहाँ हुआ पास दर्दनाक हादसा, सहारनपुर निवासी युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा
उत्तराखंड : हल्द्वानी को 132 करोड़ की सीएम धामी ने दी सौगात !
3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल
उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत 

