हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार 14 फरवरी 2026 को वार्षिक प्रदर्शनी और कार्निवल “माइंडस्पार्क 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट और प्रबंध समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्निवल में विद्यार्थियों द्वारा स्कॉलास्टिक एक्सपो, आर्ट एंड क्राफ्ट, गेम्स, म्यूजिक स्टूडियो, फूड कोर्ट, बुक फेयर, पेरेंट ओरिएंटेशन, एआई एक्सपो और किड्स जोन जैसे कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक प्रोजेक्ट, कला कौशल और तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन किया…जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता देखने को मिली, जबकि म्यूजिक स्टूडियो में विद्यार्थियों ने अपनी संगीत प्रतिभा से माहौल को संगीतमय बना दिया। गेम्स स्टॉल और किड्स जोन में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। फूड कोर्ट और बुक फेयर में भी लोगों की अच्छी भागीदारी रही।
पेरेंट ओरिएंटेशन सत्र के माध्यम से अभिभावकों और विद्यालय के बीच संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास में मदद करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, एसोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, प्रधानाचार्या संतोष पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी बीएस मनराल, विनोद खोलिया, नीरज बिष्ट, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट सहित अभिभावक और अतिथि उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट 
