पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पिछले दिनों दो लोगों को अपना शिकार बनाने वाला आदमखोर गुलदार आखिरकार खुद शिकार हो गया मेरठ से पहुंचे शिकारी अलीविन हांदी ने बुधवार की सुबह 4:15 बजे अपने पहले ही निशाने पर आदमखोर गुलदार को मौत की नींद सुला दिया।
दरअसल पिथौरागढ़ की चंडाक और छाना गांव में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार ने गांव के 2 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए एक और युवक को बीते दिनों गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसका उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है लोगों के विरोध के बाद वन विभाग ने वाइल्डलाइफ शूटर सैयद अलीविन हांदी को मेरठ से बुलाया। सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचा शिकारी गुलदार प्रभावित इलाके में लगातार मॉनिटरिंग कर रहा था 21 सितंबर को जिस इलाके में गुलदार ने पहली घटना को अंजाम दिया था उस से तकरीबन 400 मीटर दूर गुलदार की लोकेशन मिली जिस पर शिकारी सैयद अलीविन ने अपने पहले ही निशाने में गुलदार को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद गांव और उसके आसपास के इलाकों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें हल्द्वानी- हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली के लिए यात्रा शुरू, जानिए बसों का TIME-TABLE और किराया
वाइल्डलाइफ शूटर सैयद अली विन ने बताया कि 10 साल का यह नर आदमखोर गुलदार शिकार करने में असमर्थ हो गया था और उसके दांत और नाखून भी क्षतिग्रस्त होने लगे थे लिहाजा वह आबादी वाले इलाके में आकर लोगों का शिकार कर रहा था।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड-IPL में टीम बनाकर गढ़वाल के दर्शन के बाद कुमाऊं के विरेंद्र ने जीते एक करोड़

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
