खटीमा : तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
खटीमा तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम की पुलिस के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। घटना रात करीब एक बजे झनकट स्थित एक ईंट भट्टे के पास की है, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही हाशिम पुत्र अबरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हाशिम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ईंट भट्टे में छिपा हुआ था।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।
वहीं, इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
