कोटद्वार: कोटद्वार के बीरोंखाल ब्लॉक स्थित ग्राम कांडा मल्ला में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। बिजली गिरने से गांव के निवासी अनिल पोखरियाल के दो मंजिला मकान को खासा नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, तेज गर्जना के साथ अचानक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे घर में लगे विद्युत उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। वायरिंग में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं और ऊपरी मंजिल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि घटना के समय अनिल पोखरियाल और उनके परिजन भूतल पर मौजूद थे, जिससे कोई जान-माल की हानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है। गृहस्वामी अनिल पोखरियाल ने लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है, लोग लगातार हो रही बदलती मौसम की घटनाओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 
