उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक।
- बाकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित युवाओं के लिए है सुनहरा मौका उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तिथि यू जी सी (डेब) के निर्देशों के बाद ही विस्तारित की जाती है। इसलिए अभी यह प्रवेश की अंतिम तिथि है।
प्रो. लोहनी ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में जो विद्यार्थी किसी कारणवश अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपना समय व्यर्थ न करें और इसी सत्र में विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश लेकर अपने भविष्य की दिशा सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में बेहतर अध्ययन प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण सामग्री और डिजिटल शिक्षा के आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थी अपने घर से ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए
विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा 2026 होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त, सीएम धामी के सख्त निर्देश
लालकुआँ : बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा, सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
उत्तराखंड: यहाँ विधायक के बेटे को बेच दी सरकारी जमीन, पांच भाइयों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड(दुखद खबर): यहाँ फुटबॉल खिलाड़ी की गर्दन में घुसा भाला, मौत !
उत्तराखंड: यहाँ फिर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद पोल से भिड़ा ट्रक
उत्तराखंड: नोएडा की गूंज रुद्रपुर तक, हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां हाईवे में जबरदस्त एक्सीडेंट, महिला की मौत, 8 घायल
देहरादून- नैनीताल जिले की SOG में बड़ा फेरबदल 