12 से 16 जनवरी तक बिंदुखत्ता में सजेगा उत्तरायणी कौतिक मेला, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम, 10 जनवरी तक ही होंगे फॉर्म जमा
बिंदुखत्ता।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, खेल और पारंपरिक विरासत को समर्पित उत्तरायणी कौतिक मेला बिंदुखत्ता–2026 का आयोजन आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। मेले के दौरान खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और महिला समूहों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
मेले के तहत 12 जनवरी को वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 13 जनवरी को खो-खो, रस्सी कूद, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 14 जनवरी को महिला समूह की मेहंदी प्रतियोगिता और स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 जनवरी को गायन प्रतियोगिता, स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता, महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ होगी। मेले के अंतिम दिन 16 जनवरी को स्कूलों एवं महिला समूह की नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग (कक्षा 8 तक) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 10 प्रतिभागियों की अनिवार्यता रखी गई है, जबकि महिला समूह नृत्य प्रतियोगिता में न्यूनतम 10 प्रतिभागी होना आवश्यक है।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
समिति के अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को फॉर्म के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम तीन प्रतियोगिताओं में ही भाग ले सकेगा। फॉर्म जमा करने और अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क नंबर:
7302740923, 9997006861, 9756169850, 7409136314, 7078806999,
9917718765, 9758113300, 7055309999

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय के होनहार आर्यन का सैनिक स्कूल के लिए चयन
उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान
अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
उत्तराखंड: यहाँ हुआ पास दर्दनाक हादसा, सहारनपुर निवासी युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा
उत्तराखंड : हल्द्वानी को 132 करोड़ की सीएम धामी ने दी सौगात !
3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल
उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत 
