लालकुआं : नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें मुख्यतः निम्नवत प्रस्ताव पारित किये गये है :- सिटी फोरेस्ट पार्क हेतु धनराशि स्वीकृत, अम्बेडकर पार्क एवं निकाय के अन्य भवनों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित, हाट बाजार के समीप सार्वजनिक शौचालय के प्रथम तल पर रैन बसैरा निर्माण कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया एवं विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु एस०डी०ओ० लालकुंओं को बैठक में बुलाकर दिशा-निर्देश दिये गये, निकाय के विभिन्न भवनों पर जीर्ण-शीर्ण व प्रशासन द्वारा अधिग्रहित सम्पत्ति पर आरोपित भवनकर को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शहर के सौन्दर्याकरण हेतु यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर स्थापित विद्युत पोलों पर तिरंगा एल०ई०डी० लाईट व ऑवर ब्रिज पर हैगिंग गार्डन बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी सर्व सम्मति से पारित किया गया कि लालकुंओं बाजार को व्यवस्थित किये जाने हेतु व्यापार मण्डल एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की जाये। बोर्ड बैठक में मा० अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में सदस्यगण श्रीमती नेहा आर्या, श्रीमती शबनम, श्री सुरेश साह, श्री भुवन पाण्डे एवं अधिशासी अधिकारी श्री ईश्वर सिंह रावत जी सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज 
