लालकुआं। क्षेत्र के स्टोन क्रशरों द्वारा खरीद रेट पूर्ववत करने तथा उक्त लिस्ट मुख्य द्वार पर चश्पा करने की मांग को लेकर गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के तत्वावधान में वाहन स्वामियों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के आवास में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा कल वाहन स्वामियों को आश्वासन दिया था कि सभी स्टोन क्रेशर स्वामी अपने प्रतिष्ठान में घटाएं हुए रेट पूर्ववत करते हुए उक्त सूची नोटिस बोर्ड में चश्पा कर देंगे, परंतु इसके 24 घंटे बीत जाने के बाद भी क्रेशरों द्वारा लिस्ट चस्पा नहीं की गई है, जिसके चलते क्षेत्र के भारी संख्या में वाहन स्वामी क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के घर पहुंच गए और उन्होंने विधायक निवास में धरना शुरू कर दिया है, समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक अपने रेट लिस्ट नोटिस बोर्ड में चश्पा नहीं करते हैं तब तक वह विधायक निवास में धरना जारी रखेंगे, इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
क्रशर संगठन और प्रशासन से उम्मीद छोड़कर वाहन स्वामी विधायक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया है जल्दी ही रेट स्टोन क्रेशर पर चश्पा हो जाएंगे। वाहन स्वामीयो ने कहा जब तक स्टोन क्रेशर30का रेट चश्पा नहीं करंगे तब तक हम विधायक आवास पर ही बैठे रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

