लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं में प्रशासन की पहल: घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार।

लालकुआं-लालकुआं जिला अधिकारी के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की। इस दौरान एसडीएम रेखा कोली और पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत की मौजूदगी में गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
यहाँ अभियान के तहत टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके घरों तक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। लंबे समय से गैस की उपलब्धता को लेकर आ रही समस्याओं के बीच प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचने से लोगों को लाइन में लगने और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

वही एसडीएम रेखा कोली ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    इधर पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आज लगभग 792 सिलेंडर वितरित किए गए तथा यहा डिलीवरी आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें