किच्छा चीनी मिल ने किया दिनांक 31.12.2025 तक का गन्ना मूल्य भुगतान
किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए० पी० बाजपेयी ने बताया, कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय गन्ना मंत्री जी द्वारा किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में किच्छा चीनी मिल द्वारा दिनांक 21.12.2025 से 31.12.2025 तक खरीदे गये गन्ने के मूल्य के रूप में रु० 12,31,13,809.00 (बारह करोड़ इकत्तीस लाख तेरह हजार आठ सौ नौ रुपये) के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है, जिसका सम्बन्धित गन्ना समितियों के माध्यम से निम्नवत भुगतान की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है:-
- सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, किच्छा 9,10,53,764.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, हल्द्वानी 1,28,20,103.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, पंतनगर 1,36,81,172.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, सितारगंज 51,04,172.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लि0, गदरपुर 4,54,598.00
योग 12,31,13,809.00
इस प्रकार किच्छा चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र प्रारम्भ दिनांक 16.11.2025 से दिनांक 31.12.2025 तक खरीदे गये गन्ने का कुल गन्ना मूल्य रु० 55.17 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को किया जा चुका है।
उपरोक्त के अतिरिक्त किच्छा चीनी मिल द्वारा आज तक कुल 23.51 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर, 9.84 प्रतिशत टू-डेट चीनी परता प्राप्त करते हुए, कुल 2,29,660 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।
अधिशासी निदेशक श्री ए० पी० बाजपेयी द्वारा गन्ना कृषकों से अनुरोध किया गया है, कि क्लीनिंग के बाद पुनः चीनी मिल का संचालन आज रात्रि से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा जिस हेतु क्रय केंद्रों और गेट पर गन्ने की खरीद प्रारंभ कर दी गयी है। अतः सभी कृषक जड़ अगौला पत्ती रहित ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल द्वारा अच्छा चीनी परता प्राप्त किया जा सके एवं अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके। साथ ही कृषकों से यह भी अनुरोध किया जाता है, कि वे गन्ना समिति के माध्यम से गन्ना पर्ची का एस०एम०एस० प्राप्त होने के पश्चात ही खेत में गन्ने की छिलाई करवायें, जिससे मिल को ताजा गन्ना प्राप्त होता रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
