बागेश्वर- बारात की खुशियों में चार चांद लगा कर वापस घर जा रहे छोलियारों की टीम रास्ते में हादसे का शिकार हो गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- (दुःखद खबर) उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए हुआ शहीद

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कांडा तहसील के जेठाई गांव के पास छोलियारो का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया, बंगचूड़ी गांव की एक बारात सम्पन्न करा मैक्स वाहन से लौट रहे थे कि रास्ते मे ये हादसा हो गया। इस दुखद घटना 17 वर्षीय माड़ा निवासी गोलू ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि चालक महेश की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। इसके अलावा छह छोलियार गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:00 से 10:00 के बीच हुआ।
यह भी पढ़ें👉 यहां पी कर बिना निमंत्रण के पहाड़ की बारात में पहुंचा युवक, बाइक को फूककर स्कूटी भी खाई में फैक गया


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष
उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP 