PSC FSO Recruitment 2022: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन से पूर्व उम्मीदवार एक बार अधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
RPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर फिलहाल आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुआ है। आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2022 से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 होगी। 30 नवंबर 2022 ही आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट होगी।
इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन चेक करें। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी, जब आप आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे। आवेदन शुल्क जनरल केटेगरी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों 350 रुपये देने होंगे। वहीं ओबीसी और बीसी वर्ग को 250 रुपये और एससी, एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 150 रुपये रखी गई है।
ऐसे करें अप्लाई
– आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
– यहां वेबसाइट पर होमपेज पर करियर के सेक्शन में जाएं और यहां Rajasthan Food Safety Officer FSO Recruitment 2022 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
– अगले पेज पर मांगी गई जानकारी को भरकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
– अब उम्मीदवार अगले चरण में एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करें।
– इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन का प्रिंट जरूर ले लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR 
