देहरादून- मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मई के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बरसात से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी मगर जून की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है और जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है उससे यह साफ हो गया है कि उत्तराखंड में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाए दे रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून समेत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को मैदानी जिलों हरिद्वार और देहरादून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 41.8 तो देहरादून में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन में इसके 42 डिग्री पार करने के आसार भी दिख रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब 

