उत्तराखंड: शैमफोर्ड स्कूल में इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज़

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्नल पुनीत लेहल, कमांडिंग ऑफिसर 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी और एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले खेले गए। पहले दिन सभी मुकाबले रोमांचक रहे और प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd

कर्नल पुनीत लेहल ने स्कूल के बैडमिंटन कोर्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्तर की सुविधाएं बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सिखाता है, और हर मुकाबला सीखने का अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार

प्रतियोगिता में शहर के 25 से अधिक सीबीएसई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल बैडमिंटन को बढ़ावा देना है….बल्कि बच्चों में टीम भावना, प्रतिभा और खेल भावना को विकसित करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अगले दिन खेले जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और अन्य विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे…….जिन्होंने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें