भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 08 जुलाई, 2024 से दिनांक 12 जुलाई, 2024 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 07.07.2024 की रात्रि से दिनांक 08.07.2024 तक 117.88 मि०मी० औसत वर्षा दर्ज की गयी है। वर्तमान में जनपद में हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान में है और जलभराव हुआ है, साथ ही पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्दो का संचालन दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को बन्द रहेगा।
अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 08 जुलाई 2024
(उदय राज सिंह)
जिलाधिकारी/अध्यक्ष


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 