- जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए थे, पानी में डूबकर हो गई दो युवकों की दर्दनाक मौत
खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां जलभराव में फंसे परिवार को बचाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खटीमा के हल्दी गांव में मूसलाधार बारिश से जलभराव में एक परिवार फंसा था। हल्दी निवासी प्रिंस कुमार (18) पुत्र राम कृपाल और सन्नी (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।
सूचना मिलने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के दौरान दोनों युवकों के शव पानी में बरामद किए। दोनों युवक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : एक चाय..और फिर छिन गई सुध-बुध! ट्रेन में बेहोश मिले पति-पत्नी, ₹49 हजार गायब
देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज 
