चंपावत जिले में कोरोना Coronavirus महामारी को देखते हुए कुछ बैंक घर-घर जाकर बुजुर्ग, बीमार लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंपावत के देवीधुरा ग्रामीण बैंक में सामने आया है। जिसमें ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने बुजुर्ग महिला को जो कि 101 वर्ष की थी उन्हें घर जा कर भुगतान किया गया। महिला को घर मे धन की आवश्यकता थी। उनका खाता देवीधुरा ग्रामीण बैंक में था महिला के परिजनों द्वारा बैंक से संपर्क साधा गया। जिसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने गांव में जाकर महिला को 15 हजार रुपये का भुगतान किया। 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला का गांव बैंक से 9 किमी दूर था।101 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती देवी ने बैंक का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें आशीर्वाद दिया। बैंक प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन के चलते बुजुर्ग बीमार लोगों को घर जाकर सेवा दी जा रही है। इस से पहले भी चार अन्य लोगों को भी घर जाकर भुगतान किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

