देहरादून- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां पूर्ण रूप से चरम पर हैं ऐसे में चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मौसम परेशान कर सकता है, क्योंकि चुनावी प्रचार में 4 दिन मौसम खलल डालेगा ऐसी संभावनाएं मौसम विभाग द्वारा बताई गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी जिलों में पाला और कोहरे के आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक 2 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा इसके अलावा 3 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में बारिश और बर्फबारी होगी जबकि अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर जिले में बारिश हो सकती है। ठीक इसी प्रकार 4 और 5 जनवरी को भी मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जताई गई है, गौरतलब है कि इस समय उत्तराखंड में चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। राजनीतिक दल अपने अपने नेताओं की प्रचार में ताकत झोंकने में जुटे हैं लिहाजा यदि मौसम खराब रहा तो बड़े नेताओं का प्रचार में न पहुंचना, राजनीतिक दलों को नुकसान पहुंचाएगा। जबकि बरसात और बर्फबारी स्थानीय प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के लिए भी जनसंपर्क में बाधा बनेगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
