देहरादून- भाजपा और कांग्रेस की डैमेज कंट्रोल की लाख कोशिशों के बावजूद राज्य भर में दोनों पार्टियों के विभिन्न विधानसभाओं में 22 बागी मैदान पर खड़े हैं जो कि बैठने को तैयार नहीं लिहाजा जिन सीटों पर बागी खड़े हैं वहां सियासी समीकरण बिगड़ चुके हैं। अब राजनीतिक दलों के सामने आज शाम तक समय है। देहरादून की धर्मपुर सीट में भाजपा के बागी वीर सिंह पवार नाम वापस लेने से इंकार कर चुके हैं इसके अलावा कैंट स्वीट से भाजपा के दिनेश रावत को दिग्गज अभी तक बना नहीं पाए हैं।
इसके अलावा डोईवाला में भाजपा के 3- 3 बागी सामने हैं पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, इसके अलावा भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल और तीसरे बागी सुभाष भट्ट हैं यहा भी भाजपा के लिए मुसीबत कम नहीं है। उधर उधम सिंह नगर की रुद्रपुर सीट पर भाजपा के दो बार के विधायक रह चुके राजकुमार ठुकराल इस बार निर्दलीय मैदान पर हैं वह मुख्यमंत्री धामी की भी अपील ठुकरा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा सीट में भाजपा के सामने जहां पूर्व चेयरमैन पवन चौहान चुनौती बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए मुसीबत का कारण संध्या डालाकोटी बनी है और यह बागी चेहरे समीकरण बिगाड़ने का पूरा माद्दा रखते हैं।
इसी प्रकार भीमताल में भी भाजपा के बागी पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शाह ने भी तेजी के साथ अपना प्रचार शुरू कर दिया है । वहां भी भाजपा की मांग मनोबल कोई काम नहीं आई। उधर टिहरी जिले में धनोल्टी सीट पर भाजपा के बागी प्रत्याशी महावीर रागढ़ भी मैदान पर हैं। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मातबर सिंह कंडारी ने पार्टी की सांसें फुला रखी हैं क्योंकि उन्होंने रुद्रप्रयाग से निर्दलीय नामांकन किया है। उधर ऋषिकेश में शूरवीर सिंह सजवान ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी की है लिहाजा कांग्रेस यहां भी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी हुई है। उधर कोटद्वार में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान बगावत करते हुए मैदान में हैं उन्हें भी भाजपा मनाने में अभी असफल रही है। कुल मिलाकर राज्य की विभिन्न सीटों में दोनों पार्टियों में 22 बाघी ही मैदान में हैं जो समीकरण बिगाड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं। और राजनैतिक दलों के पास आज का ही दिन है क्योंकि नामांकन वापसी आज होनी है कल से सियासी समीकरण बदल जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प 
