Roorki News- उत्तराखंड के पिरान कलियर रुड़की क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन लोगों के तानों से परेशान होकर युवती ने खुद भी जहर खा लिया है और वह भी सूटकेस में शव रखकर गंग नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूद कर आत्महत्या करने जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक युवक स्कूटी में एक सूटकेस और युवती को लेकर मरगूवपुर गेस्ट हाउस में आया। लेकिन वापसी में जाते समय केवल सूटकेस लेकर जा रहा था ऐसे में गेस्ट हाउस में मौजूद संचालकों को शक हुआ युवक को घबराया देख उन्होंने पूछताछ की तो वह भागने लगा। युवक को पकड़कर जब उसका सूटकेस खोला गया तो सब हैरान हो गए सूटकेस के अंदर युवती का शव था। तत्काल इस घटना की जानकारी ऐसो धर्मेंद्र राठी को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जिस पर युवक ने बताया कि उसका कई साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को भी इस बात की जानकारी थी लिहाजा हुआ युवती पर तंज कसते रहते थे जिससे वह परेशान थी इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली। युवक ने बताया कि गेस्ट हाउस में पहुंचने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था और गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई और वह उसका शव सूटकेस में बंद कर गंग नहर में फेंकने जा रहा था और वह भी गंग नहर में कूदने वाला था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


