उत्तराखंड के नैनीताल जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली सेठी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक जहरीले सांप ने 6 वर्षीय मासूम बालिका को डस लिया, जिससे बालिका की दुःखद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोग जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए थे सोमवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे बच्चे को क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप ने डस लिया, आनन-फानन में परिजन उसे बेतालघाट विकासखंड मुख्यालय के सीएससी सेंटर में उपचार के लिए ले गए जहां अपराहन 1:10 पर परिजन सीएससी सेंटर पहुंचे तब तक बालिका की हालत बेहद नाजुक हो गई थी डॉक्टरों ने उपचार तो किया लेकिन 15 मिनट के भीतर ही 1:25 पर बच्चे ने दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि 12 दिन पूर्व बच्चे के माता-पिता उसे दिल्ली से लेकर यहां आए थे और तभी से विद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे थे।
BREAKING NEWS- राज्य में कोरोनावायरस का आंकड़ा पहुंचा 349, इन जिलों के हैं कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल जिले में बैतालघाट के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए संस्थागत क्वेरेन्टीन सेंटर में एक सांप ने छह वर्षीय बालिका को डस दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । नैनीताल जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र बैतालघाट स्थित तल्ली सेठी गांव में आज सवेरे अपने परिवार के साथ क्वेरेन्टीन की गई 6 वर्षीया बालिका को सांप ने डस लिया। आनन् फानन में इस बच्ची की बैतालघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 सेवा के माध्यम से ले जाया गया, जहाँ बच्ची की मौत हो गई । प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में आनंद सिंह का परिवार रखा गया था । परिवार हॉल ही में दिल्ली से इलाज कराकर लौटा था, जिसके बाद उन्हें तीन दिन पहले ही ग्राम प्रधान के आदेश के बाद विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था । आज सवेरे जब उनकी बेटी अंजली आराम कर रही थी तो मां ने उसके चेहरे पर दो दाग देखे । ये दाग सांप के डसे जैसा होने के कारण परिजनों में हड़कंप मच गया । सांप ने बच्ची की आँख और कान के पास डस लिया था। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने 108 सेवा को सूचना दी । पीड़ित बच्ची को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ हादसा होने के बाद क्वेरेन्टीन में रखे गए साभि लोग अपने अपने घरों को भाग गए हैं ।
बच्ची के क्वेरेन्टीन में होने के कारण PM में बहुत मुश्किलें सामने आईं । चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की कोरोना हिस्ट्री देखने के बाद PMअथवा कोरोना जांच का निर्णय लिया जाएगा ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची 
