लालकुआं- विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा अपनी दावेदारी पेश करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान में कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में विधायकी के टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।

यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता उमेश शर्मा ने कहा कि वह बाल्यकाल से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके थे और कई सालों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उनके द्वारा पार्टी फोरम में अपनी दावेदारी पेश की गई है। और पार्टी द्वारा अगर उनको टिकट दिया जाता है तो वह योग्य उम्मीदवार घोषित होंगे और पार्टी के आदेश के अनुसार ही काम करेंगे। हालांकि लालकुआं विधानसभा में भी तेजी बनाम बाहरी के चल रहे मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहला हक स्थानीय कार्यकर्ताओं नेताओं का होना चाहिए। गौरतलब है कि लाल कुआं में भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है खुद लाल कुआं सीट भाजपा के खाते में है विधायक नवीन दुमका प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी पूर्व चेयरमैन पवन चौहान अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। लिहाजा 2022 का चुनाव भाजपा के लिए विधायक की सीट जीतने से पहले विधायक का टिकट देना आसान नही होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
