- बारिश अधिक हुई तो अवकाश घोषित कर सकेंगे प्रधानाचार्य
रामनगर। खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों क्षेत्रों के विद्यालयों में मानसून को देखते हुए प्रधानाचार्यों को विवेक के आधार पर स्कूल की छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं।
रामनगर क्षेत्र में 208 सरकारी विद्यालय हैं। इसमें 31 जूनियर, 17 इंटर – कॉलेज, 10 हाईस्कूल, 110 प्राथमिक व 40 अशासकीय विद्यालय शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद ने – बताया कि गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने – के बाद एक जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं। विद्यालय खुलने के साथ ही मानसून के चलते तेज बारिश का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के प्रधानचार्यों के लिए निर्देश जारी किया है।
उन्होंने विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवन, कक्षा और शौचालयों को पूरी तरह बंद रखने को कहा है। अधिक बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी करने के निर्देश भी प्रधानाचार्यों को दिए हैं। कहा कि प्रधानाचार्य दुर्घटनाओं की संभावना के आधार पर अपने विवेक से अवकाश का निर्णय ले सकेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

