उत्तराखंड: यहां फेक पोस्ट’ का खौफनाक अंजाम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

‘फेक पोस्ट’ का खौफनाक अंजाम!… ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, सास और मित्र खून में लथपथ

विशाल विश्वास, आशीष विश्वास और विकास विश्वास समेत 5 नामजद, सभी फरार

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पुरानी फोटो वायरल करने के विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि बात-बात में खूनखराबा हो गया। विवाद सुलझाने पहुंचे ससुर पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और औजारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि सास और परिवार का एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पति-पत्नी और उनके तीन बेटों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता

मामला उधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र का है। यहां हरीनगर कॉलोनी सिद्धा, नानकमत्ता निवासी सोनी पत्नी शंकर विश्वास ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी विशाल विश्वास, आशीष विश्वास और विकास विश्वास, जो विद्युत विश्वास के पुत्र हैं, ने उनकी पुरानी फोटो को एडिट कर फेक आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस हरकत की जानकारी गुरुवार रात करीब नौ बजे सोनी ने अपने ससुर नितिन अरोड़ा उर्फ निक्कू (46 वर्ष) और देवर दलजीत सिंह को दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग

इसके बाद ससुर नितिन अरोड़ा, उनकी पत्नी अनीता विश्वास, देवर दलजीत सिंह, बहू सोनी और मित्र मनजीत सिंह (निवासी इटौआ) आरोपी पक्ष से बात करने उनके घर पहुंचे। वहीं विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मिलकर सभी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने वसूली (ईंट तोड़ने वाला औजार) से नितिन अरोड़ा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घायल नितिन अरोड़ा को परिजनों ने तत्काल सीएचसी नानकमत्ता में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हालत नाजुक देखकर सितारगंज और बाद में रुद्रपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सास अनीता विश्वास और मित्र मनजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान

सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक फोटो वायरल करने के विवाद में हत्या के मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें