हल्द्वानी : आज दिनांक 12 मार्च, दिन बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखानी स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की बधाई दी। उत्सवी माहौल में गायन का भी आयोजन हुआ। विभिन्न भजनों और लोक गीतों की मधुर रसधार का सभी ने आनंद लिया।
सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जी ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारे पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। सामाजिक सद्भाव, प्रेम और समरसता के प्रतीक हैं। होली भी समाज की एकता व अखंडता का प्रतीकों में से एक महत्वपूर्ण पर्व है। भारतीय संस्कृति समाज को जोड़ने वाली और विश्व कल्याण के भाव की रही है और हमारे त्योहार सांस्कृतिक सुंदरता के दर्शन कराते हैं। सभी लोग हर्षोल्लास से रंगों के पावन पर्व को मनाएं।
इस मौके पर सहप्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी, हेम पांडे, प्रांत सहव्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, जिला संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट, सुरेश पाण्डेय, जिला प्रचारक जितेंद्र ,जिला कार्यवाह गोधन जी,नगर कार्यवाह प्रकाश जी,हरीश रावत,राज्य मंत्री दिनेश आर्य,अजय राजौर,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी,रंजन बरगली, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रमोद बोरा, विपिन पांडे, मधुकर, कार्तिक हरबोला,प्रताप रैकवाल,दिनेश खुलबे,साकेत अग्रवाल,विनीत अग्रवाल,छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला,कौशल बिरखानी सहित संघ एवं आनुषंगिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



आज नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर सीएम धामी, कई कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल
देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर
चम्पावत : विपिन पंत ने संभाला चंपावत एसडीएम का कार्यभार
पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की क्षेत्रवासियों की मांग, रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन
नैनीताल में दूसरे दिन भी चला सख्त चेकिंग अभियान, 429 चालान, 22 वाहन सीज
उत्तराखंड: जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू
उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने लॉन्च किया “Himkaashth” प्लेटफॉर्म
उत्तराखंड: 6 मई को थी युवती की शादी, डोली की जगह उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी : एडवांस रोबोटिक कैंसर सर्जरी से उत्तराखंड की 61-वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी 

