लालकुआं- गत दिवस बिन्दुखत्ता क्षेत्र में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष मामले में कोतवाली पुलिस पर दूसरे पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बिन्दुखत्ता क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने 1 घंटे से अधिक समय तक स्थानीय कोतवाली में प्रदर्शन किया। बाद में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारा आक्रोशित महिलाओं को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बुधवार की दोपहर घोड़ानाला क्षेत्र से स्थानीय कोतवाली में पहुंची दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिवस घोड़ानाला निवासी बलबीर सिंह गुसाईं एवं उसके बेटों द्वारा खेत की मैड़ के मामूली से विवाद के दौरान गांव की कई महिलाओं के साथ मारपीट की गयी। जिसकी तहरीर ग्रामीणों ने स्थानीय कोतवाली में आकर दी।
BREAKING NEWS- राज्य में 6 लोगों की मौत, 783 नए मामले, जानिए अपने जिलों का हाल

देहरादून- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सीएम से कही यह बड़ी बात
पुलिस ने मामले जब मुकदमा पंजीकृत नहीं किया तो गत दिवस ग्रामीणों ने कोतवाली आकर हंगामा किया। तब जाकर पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस आरोपियों के साथ सांठगांठ कर उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही है। साथ ही उन्हें घर से बुलवाकर उनकी ओर से पीड़ितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। महिलाओं ने लगभग 1 घंटे तक जमकर हंगामा काटा। बाद में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागर ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनके साथ हर हाल में न्याय किया जायेगा। और पुलिस आरोपियों की मदद नहीं करेगी। जिसके बाद ग्रामीण महिलाएं शांत हुई। इस अवसर पर पुष्पा देवराड़ी, पुष्पा मेहर, बसंती बिष्ट, गांगुली देवी, ललिता देवराड़ी, कांति गढ़िया, पार्वती देवी, महादेवी देवी, लक्ष्मी गढ़िया, मुन्नी देवी, मानुली देवी, निर्मला शाही, पुष्पा तिवारी, राधा देवी शांति देवी, भावना देवी, गंगा देवी, गोमती देवी, कुसुम देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
हल्द्वानी- त्योहारी सीजन पर जिला प्रशासन हुआ सख्त, शहर की इन प्रतिष्ठित दुकानों पर मारा छापा
हल्द्वानी- दिवाली में DM बंसल ने इस गांव के बच्चों को दिया ये गिफ्ट


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
