उत्तराखंड में एक बार फिर बरसात की चेतावनी जारी की गई है हाल ही में चक्रवात ताउते के कारण कुमाऊं के कई जिलों खासकर नैनीताल जिले में बारिश हुई थी। जिससे गर्म मौसम से राहत मिली थी। इस बार फिर गर्मी कुछ देर के लिए कुछ जिलों से दूर रहने वाली है। बता दें कि नैनीताल के अलावा पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। लिहाजा कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला लगातार बना हुआ है।
लाजमी है कि बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिथौरागढ़ और चंपावत में जहां सुबह से बारिश हो रही है वहीं बागेश्वर में जमकर बारिश होने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की आशंका जताई गई है। एक जून के लिए देहरादून समेत कुमाऊं के उक्त तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 


